पनकी में बैंक में बंधक मकान का सौदा छिपाकर धोखाधड़ी:3.10 लाख रुपए हड़पे, मांगने पर फोन उठाना बंद किया; पनकी पुलिस ने केस दर्ज किया
कानपुर के पनकी के रतनपुर में बैंक में बंधक मकान का सौदा छिपाकर रजिस्टर्ड विक्रय अनुबंध करने और 3.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि मकान खरीदने के लिए रकम देने के बाद जब उसे संपत्ति के बैंक में बंधक होने की जानकारी हुई तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी बीमारी और अन्य कारणों का हवाला देकर लगातार टालमटोल करता रहा। काफी समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली तो पीड़ित ने दोबारा रुपये मांगने शुरू किए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना और मुलाकात करना भी बंद कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पनकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2019 में हुआ था रजिस्टर्ड अनुबंध रतनपुर कॉलोनी निवासी आदित्य कुमार द्विवेदी के मुताबिक, 19 दिसंबर 2019 को उन्होंने रतनपुर स्थित ईडब्ल्यूएस योजना के भवन संख्या ई-639/876 को खरीदने के लिए महेश कुमार शर्मा और उनकी पत्नी शांति शर्मा के साथ 3.10 लाख रुपये में रजिस्टर्ड विक्रय अनुबंध किया था। इस सौदे में रतनपुर निवासी राकेश पांडेय ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। आदित्य का आरोप है कि अनुबंध करते समय उन्हें मकान के बैंक में बंधक होने की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने संपत्ति को खरीदने के लिए तय रकम दे दी, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि मकान बैंक में बंधक है। रुपये मांगने पर बीमारी का दिया हवाला पीड़ित के अनुसार, मकान के बैंक में बंधक होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने महेश कुमार शर्मा से अपनी रकम वापस मांगी। इस पर महेश ने अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए रुपये लौटाने में असमर्थता जताई और समय मांगा। इसी दौरान उनकी पत्नी शांति शर्मा की मृत्यु हो गई। इसके बाद महेश ने फिर कुछ समय मांगा तो पीड़ित ने मानवीय आधार पर उन्हें और मोहलत दे दी। कई साल बाद भी नहीं मिली रकम
आदित्य का आरोप है कि पर्याप्त समय बीतने के बाद भी उन्हें 3.10 लाख रुपये वापस नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने दोबारा रकम की मांग शुरू की तो महेश ने फोन उठाना और उनसे मिलना बंद कर दिया। पीड़ित ने इसे धोखाधड़ी बताते हुए पुलिस से शिकायत की। उनका आरोप है कि मकान के बैंक में बंधक होने की अहम जानकारी छिपाकर उनसे रकम ली गई और बाद में रुपये लौटाने से भी इनकार कर दिया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)