युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया:मां का आरोप- विरोध पर हमला किया, बेटे की शादी के लिए रखे 1 लाख रुपए और सोने की चेन भी ले गया
शाहजहांपुर में बरेली के एक युवक पर 8 नवंबर को नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। नाबालिग की मां का कहना है कि विरोध करने पर युवक ने उनके सिर पर वार किया। वह बेहोश हो गईं। घर से बेटे की शादी के लिए रखे 1 लाख रुपए और सोने की चेन भी गायब हैं। पुलिस ने गुरूवार रात एफआईआर दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। महिला ने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर को हरदोई में रहने वाला उनका रिश्तेदार युवक घर आया था। उसने उनकी बेटी से बात की, तो महिला ने विरोध किया।
महिला के मुताबिक, युवक ने उनके सिर पर वार किया और वह बेहोश हो गईं। इसके बाद वह बेटी को अपने साथ ले गया। घर लौटे महिला के बेटे ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
महिला ने बताया कि घर में रखे 1 लाख रुपए और सोने की चेन उन्होंने बेटे की शादी के लिए रखे थे। उन्होंने पुलिस से बेटी को ढूंढने, रुपए और चेन वापस दिलाने और आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)