फर्रुखाबाद आएंगे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह:पार्टी पदाधिकारियों और कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे
फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह आज जिले आएंगे। वह विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। जयवीर सिंह निरीक्षण भवन में भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक होगी। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह जिले के प्रभारी मंत्री हैं,आज वह जनपद में आ रहे हैं। वह पहले निरीक्षण भवन में पहुंचेंगे। वहां विचार परिवार भारतीय जनता पार्टी एवं सहयोगी दलों के पदाधिकारी के साथ जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक होगी, बाद में कलेक्ट्रेट सभागार जाएंगे। यहां जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ कानून व्यवस्था की भी बैठक अधिकारियों के साथ करेंगे। यह बैठक करीब 2 घंटे तक चलेगी। अंत में प्रेस वार्ता का आयोजन होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)