आज अखबार नहीं, यूपी की कल की बड़ी खबरें:जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो बाइकों की टक्कर में पांच घायल
आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर अंबेडकरनगर की कल की बड़ी खबरें पढ़िए...
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की अंबेडकरनगर के शहजादपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार रात करीब 9 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हुई।
मामले में ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…
जलालपुर में दो बाइकों की टक्कर में पांच घायल, दो की हालत गंभीर अंबेडकरनगर के जलालपुर-सुरहुरपुर मार्ग पर जमौली इंडियन पेट्रोल पंप के पास रविवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हुए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पढ़ें पूरी खबर… अम्बेडकरनगर में ऑटो गैरेज में आग लगी, दुकान में रखे मोटरसाइकिल के पार्ट्स जले अम्बेडकरनगर में सम्मनपुर बाजार स्थित कुमेल ऑटो गैरेज में रविवार रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गैरेज में रखा मोटरसाइकिल के पार्ट्स समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना से दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)