विवादित दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम, मुरुगन के जयकारों से गूंजा मदुरै!

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विवादित दीपथून पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। सीआरपीएफ की सुरक्षा में श्रद्धालुओं ने भगवान मुरुगन के जयकारे लगाए।

Nov 28, 2026 - 17:57
0
विवादित दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम, मुरुगन के जयकारों से गूंजा मदुरै!

दि राइजिंग न्यूज़ | मदुरै | 28 नवंबर 2026

तमिलनाडु के मदुरै जिले में स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर शनिवार, 28 नवंबर को विवादित दीपथून पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा इलाका भगवान मुरुगन के जयकारों से गूंज उठा। दीप प्रज्वलन के समय भक्तों ने ‘वेट्रिवल मुरुगनुक्कु अरोहारा’ के नारे लगाए, जिसका अर्थ भगवान मुरुगन की जय है।

इस भव्य दीप प्रज्वलन के लिए 30 किलोग्राम घी, 50 मीटर लंबी रूई की बत्ती और 5 किलोग्राम कर्पूर का इस्तेमाल किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाए गए और मंत्रोच्चार किया गया। पहाड़ी के नीचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। भक्तों ने आतिशबाजी की और पटाखे फोड़कर उत्सव मनाया।

यह पूरा आयोजन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की निगरानी के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात रहे। मंदिर प्रशासन के रिसीवर के रूप में मौजूद दो सेवानिवृत्त न्यायाधीश भी इस दौरान उपस्थित रहे। शीर्ष अदालत के आदेश के अनुसार, शनिवार शाम 5 बजे विवादित दीपथून पर दीप प्रज्वलित किया गया। दीप जलने के बाद भगवान मुरुगन के भक्त भावुक नजर आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User