मुरादाबाद में गोल्ड लोन मैनेजर ने खुदकुशी की:ऑडिट के दौरान ऑफिस से निकले थे; किराए के मकान में चादर के सहारे लटका मिला शव

Nov 28, 2026 - 18:13
0
मुरादाबाद में गोल्ड लोन मैनेजर ने खुदकुशी की:ऑडिट के दौरान ऑफिस से निकले थे; किराए के मकान में चादर के सहारे लटका मिला शव
मुरादाबाद के बुद्धि विहार सेक्टर-2 में गोल्ड लोन कंपनी के ब्रांच मैनेजर भारत पाल सक्सेना (26) का शव किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने खुदकुशी की। भारत पाल बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव नोनी निक्कना के रहने वाले थे। वह मणप्पुरम गोल्ड लोन की बुद्धि विहार ब्रांच में डेढ़ साल से मैनेजर थे। कंपनी ने कर्मचारियों के रहने के लिए चंद्र मोहन शर्मा का मकान किराए पर लिया था। भारत पाल वहां अमित और आदित्य के साथ रहते थे। शुक्रवार को दिल्ली और नोएडा से आई टीम ब्रांच का ऑडिट कर रही थी। दोपहर 12 बजे भारत पाल दवा लेने की बात कहकर ऑफिस से निकले। ढाई बजे तक नहीं लौटे तो कैशियर मन्नू अरोड़ा उनके आवास पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह गेट खोलने पर भारत पाल का शव चादर के सहारे लटका मिला। एसपी सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों के मुताबिक, भारत पाल का पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी ने बदायूं में तहरीर भी दी थी। 24 नवंबर को उनकी शादी की सालगिरह थी, लेकिन वह घर नहीं गए थे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User