उत्तराखंड में 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार,7 मौतें:बैंणी-भुली योजना के फॉर्म भरकर लौट रहे थे; बॉडी तोड़कर शवों को निकाला जा रहा
उत्तराखंड के कोटद्वार में शनिवार को सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। रिखणीखाल ब्लॉक में सिद्धखाल-कलवाड़ी-सतपुली मार्ग पर कलवाड़ी बैंड के पास एक ईको कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार महिलाएं एक ही परिवार की थीं। वे भैंणी-भुली योजना के फॉर्म भरकर सिद्धखाल से अपने गांव भगलवाण लौट रहे थे। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में मृतकों की संख्या 7 बताई जा रही है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बताया जा रहा है कि सिद्धखाल-कलवाड़ी-सतपुली मार्ग पर कार का बैलेंस बिगड़ा और वह खाई में जा गिरी। हादसे के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। रेस्क्यू टीम गाड़ी के पार्ट्स तोड़कर शवों को बाहर निकाल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)