डिप्टी CM ने कहा- सपा का घोषणा नहीं, ढकोसला पत्र:केशव बोले- अखिलेश महिला आरक्षण बिल का समर्थन करें, नहीं तो राहुल-गांधी जैसा हश्र होगा
कानपुर में शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र बताते हुए अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था ध्वस्त होना तय है। सपा और कानून व्यवस्था दोनों दो ध्रुव हैं। ऐसा कभी हो ही नहीं सकता कि सपा की सरकार हो और कानून व्यवस्था अच्छी हो। केशव मौर्य ने कहा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कारण विकास और खुशहाली का माहौल है। इसे आगे बढ़ाने के लिए जनता से तीसरी बार कमल खिलाएगी। 'भाजपा-एनडीए को मिलेंगे 60 प्रतिशत वोट'
विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस समेत भाजपा के खिलाफ बने सभी गठबंधन विरोधी हैं। ये लोग केवल 40 प्रतिशत वोट के लिए प्रयास कर रहे हैं, जबकि भाजपा और एनडीए के पक्ष में 60 प्रतिशत वोट जुटाने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है। जनता कमल खिलाना चाहती है और साइकिल को पंचर करके सैफई भेजना चाहती है। केशव बोले- 'महिला आरक्षण और परिसीमन बिल होगा पास'
महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह ऐतिहासिक कदम है। आजादी के बाद ही महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस और सपा जैसी मानसिकता वाले लोगों ने इसे रोकने का काम किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण एवं परिसीमन का बिल पास होगा। इससे सांसदों और विधायकों की संख्या बढ़ेगी। महिला सांसदों की संख्या 33 प्रतिशत होगी। साथ ही दलित और आदिवासी वर्ग के सांसदों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। अखिलेश यादव को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें संसद में महिला आरक्षण बिल का समर्थन करना चाहिए। अगर समर्थन करेंगे तो शायद मुंह दिखाने लायक बचेंगे, लेकिन विरोध करने पर उनका भी राहुल गांधी जैसा हश्र होगा। कार्यकर्ताओं से एसआर प्रक्रिया में सक्रिय रहने की अपील
कानपुर पहुंचने के कार्यक्रम को लेकर डिप्टी सीएम ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह के यहां कार्यक्रम होने हैं। पार्टी कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते वह उस दिन शामिल नहीं हो पाएंगे, इसलिए आज कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे हैं। उन्होंने सांसदों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में एसआर (SR) प्रक्रिया में भाजपा कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सक्रिय रहने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)