1 से 10 दिसंबर तक लगेगा यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो:ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, किसानों और शिल्पकारों को शहरी उपभोक्ताओं से जोड़ने की तैयारी

Nov 28, 2026 - 13:48
0
1 से 10 दिसंबर तक लगेगा यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो:ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, किसानों और शिल्पकारों को शहरी उपभोक्ताओं से जोड़ने की तैयारी
उत्तर प्रदेश में सहकारी संस्थाओं, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1 से 10 दिसंबर तक यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो 2026 का आयोजन किया जाएगा। गोमती नगर स्थित बैडमिंटन अकादमी में आयोजित होने वाले इस एक्सपो की तैयारियों को लेकर सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि एक्सपो प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि एक्सपो का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, उत्पादकों और शिल्पकारों को सीधे शहरी उपभोक्ताओं से जोड़ना है। इससे ग्रामीण उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा और उत्पादकों को अपने सामान के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध होगा। आयोजन के जरिए ग्रामीण उद्यमिता, स्वरोजगार और सहकारी संस्थाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया जाएगा। कई क्षेत्रों की संस्थाएं लगाएंगी स्टॉल एक्सपो में इफको, नैफेड, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, खादी, माटीकला, मत्स्य पालन और उर्वरक क्षेत्र से जुड़ी संस्थाएं अपने उत्पादों, सेवाओं और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगी। इसके साथ ही एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) और एक जनपद एक व्यंजन को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। सहकारी साहित्य भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। हर शाम होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के दौरान प्रतिदिन शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए लोगों को सहकारिता से जुड़े उत्पादों और गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लेने का अवसर मिलेगा। सहकारिता मंत्री ने प्रदेशवासियों से एक्सपो में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User