प्रयागराज में मैक्स साकेत की स्पेशल OPD शुरू:न्यूरो व स्पाइन रोगों का होगा आधुनिक इलाज
प्रयागराज में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटि हॉस्पिटल साकेत ने शनिवार को न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी की विशेष ओपीडी सेवाएं शुरू की। महीने के चौथे शनिवार को मिलेगी सुविधा अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. (प्रो.) दलजीत सिंह हर महीने के चौथे शनिवार को दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक यश हॉस्पिटल, प्रयागराज में मरीजों को प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे। मिनिमली इनवेसिव तकनीक से आसान हुआ इलाज डॉ. (प्रो.) दलजीत सिंह ने कहा कि न्यूरोलॉजिकल और स्पाइन की बीमारियां व्यक्ति की चलने-फिरने की क्षमता और जीवन की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। इनके प्रभावी इलाज के लिए समय पर सही जांच और विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा तकनीक में हुई प्रगति के कारण आज कई जटिल बीमारियों का इलाज आधुनिक और 'मिनिमली इनवेसिव' (कम चीर-फाड़ वाली) प्रक्रियाओं के माध्यम से संभव है। ओपन सर्जरी की तुलना में ये प्रक्रियाएं काफी सुरक्षित हैं, जिनमें खून का नुकसान कम होता है, शरीर पर निशान कम रहते हैं। हड्डियों व मांसपेशियों को नुकसान नहीं पहुंचता और मरीज बहुत जल्दी स्वस्थ होकर अपने सामान्य जीवन में लौट सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रयागराज व आसपास के जिलों के लोगों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं और बेहतर स्वास्थ्य परिणाम उपलब्ध कराना है। इस दौरान मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के न्यूरोसर्जरी विभाग के वाइस चेयरमैन एवं एचओडी और न्यूरो इंटरवेंशन विभाग के यूनिट हेड डॉ. (प्रो.) दलजीत सिंह तथा यश हॉस्पिटल, प्रयागराज के डायरेक्टर एवं जनरल सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अविनिश सक्सेना मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)