होटल में प्रेमी जोड़ों को लेकर हंगामा:हापुड़ 6 कपल पकड़े गए, वेश्यावृत्ति का आरोप लगाकर हंगामा और हाथापाई

Nov 28, 2026 - 13:15
0
होटल में प्रेमी जोड़ों को लेकर हंगामा:हापुड़ 6 कपल पकड़े गए, वेश्यावृत्ति का आरोप लगाकर हंगामा और हाथापाई
हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के एक होटल में शनिवार सुबह करीब 11 बजे जमकर हंगामा हुआ। होटल में मौजूद प्रेमी जोड़ों को देखकर लोगों की भीड़ भड़क गई। उन्होंने वेश्यावृत्ति का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ जोड़ों के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और होटल बंद करा दिया। होटल में मौजूद थे करीब आधा दर्जन जोड़े जानकारी के मुताबिक, आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल में शनिवार सुबह करीब आधा दर्जन प्रेमी जोड़े मौजूद थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई। लोगों ने होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते होटल के बाहर भी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को देखकर बाहर निकलकर भागे जोड़े हंगामे और हाथापाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर होटल में मौजूद जोड़े बाहर निकलकर जाने लगे। बताया जा रहा है कि कुछ जोड़े पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से निकल गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और होटल बंद करा दिया। कॉलोनी में अनैतिक गतिविधियां नहीं होने देने की चेतावनी हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि कॉलोनी में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इलाके में इस तरह की गतिविधियां नहीं होने दी जाएंगी। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई: पुलिस कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अनैतिक गतिविधियां नहीं होने दी जाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User