पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार:पत्नी का शव फांसी के फंदे लटका मिला था; मायके पक्ष ने पति, ससुर, सास और जेठ पर केस दर्ज कराया

Nov 28, 2026 - 13:48
0
पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार:पत्नी का शव फांसी के फंदे लटका  मिला था; मायके पक्ष ने पति, ससुर, सास और जेठ पर केस दर्ज कराया
ललितपुर के बार थाना क्षेत्र में 18 साल की विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। 26 नवंबर को संध्या का शव ससुराल में कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष ने पति समेत चार लोगों पर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पति को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शादी के बाद से कर रहे थे प्रताड़ित तालबेहट थाना क्षेत्र के कलौथरा गांव निवासी चैना कुशवाहा ने 26 नवंबर को बार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बेटी संध्या की शादी 25 जून 2026 को वस्त्रावन गांव के अरविंद कुशवाहा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति अरविंद, ससुर पच्चू, सास और जेठ ईश्वरदास अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। मां को फोन कर बुलाया था परिजनों के मुताबिक, 26 नवंबर को संध्या ने फोन कर अपनी मां को ससुराल बुलाया था। उसने बताया था कि ससुराल के लोग उसे परेशान कर रहे हैं। मायके पक्ष के लोग वस्त्रावन पहुंचे तो संध्या कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। गले पर चोट के निशान होने का आरोप मायके पक्ष ने संध्या के गले पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, ससुर, सास और जेठ के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 80(2), 85 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष ने पति को किया गिरफ्तार बार थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने शनिवार को आरोपी पति अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रही है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस मीडिया सेल ने गिरफ्तारी की जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User