बेटे को बचाने पहुंची बुजुर्ग महिला को जमीन पर पटका:कौशांबी में सपा नेता समेत अज्ञात पर मुकदमा, VIDEO

Nov 28, 2026 - 13:48
0
बेटे को बचाने पहुंची बुजुर्ग महिला को जमीन पर पटका:कौशांबी में सपा नेता समेत अज्ञात पर मुकदमा, VIDEO
कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पुलिस को सूचना देने से नाराज सपा नेता ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ महिला के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर महिला के बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची महिला को भी पटककर पीटने का आरोप है। जानकारी के अनुसार सादिकपुर सेमरहा गांव निवासी कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय शिव नारायण ने करारी थाने में दी गई तहरीर में बताया 26 नवंबर की रात ग्राम सभा तियरा जमालपुर की चारागाह की सरकारी जमीन से जेसीबी की मदद से मिट्टी खोदकर सादिकपुर सेमरहा स्थित तालाब में डाली जा रही थी। 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी 27 की सुबह इसकी जानकारी उनके बेटे को हुई तो उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। आरोप है कि इससे नाराज होकर करारी निवासी सपा नेता हरि मोहन सिंह यादव तीन अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंच गया। वहां गाली-गलौज करते हुए पुलिस को सूचना देने पर नाराजगी जताई। वृद्धमहिला के मुताबिक, जब उनका बेटा घटना का वीडियो बनाने लगा तो आरोपी उसे मारने के लिए दौड़ा और जातिसूचक गालियां देते हुए घर में घुसकर मारपीट करने लगा। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। वृद्ध कृष्णा देवी का आरोप है कि बेटे को बचाने के लिए वह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपी ने उन्हें जमीन पर पटककर पीटा। 27 नवंबर की शाम पीड़िता ने करारी थाने में तहरीर दी तो आज शनिवार को सपा नेता हरिमोहन यादव व उसके ती अन्य लोगों के साथ मुकदमा दर्ज हुआ। आगे की जांच पड़ताल जारी पूरे मामले में सीओ सदर सौरभ सामंत का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आगे की जांच पड़ताल जारी है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User