15 नवंबर का राशिफल:मिथुन वालों का सपना पूरा होगा, तुला वालों को बच्चों से खुशखबरी और कन्या वालों को रुका पैसा मिल सकता है

Nov 14, 2026 - 20:45
0
15 नवंबर का राशिफल:मिथुन वालों का सपना पूरा होगा, तुला वालों को बच्चों से खुशखबरी और कन्या वालों को रुका पैसा मिल सकता है
रविवार, 15 नवंबर को मिथुन राशि वालों का कोई सपना साकार होने वाला है और विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। तुला राशि वालों को बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। कन्या राशि वालों की रुकी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। वृश्चिक राशि वालों को उधार दिया या रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मेष राशि में व्यक्तिगत या प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका मामला आपसी सहमति से सुलझ सकता है। मीन राशि के अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। सिंह राशि वालों को अपनी कार्यकुशलता से उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा पाएंगे और आपकी योग्यता की तारीफ भी होगी। कोई व्यक्तिगत या प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका मामला आपसी सहमति से सुलझ सकता है। इससे काफी राहत और मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखनी होगी, क्योंकि आर्थिक मामले रिश्तों में खटास ला सकते हैं। परिस्थितियों के मुताबिक अपने व्यवहार में बदलाव करना जरूरी होगा। अनजान लोगों के साथ आज किसी तरह का संपर्क रखने से बचें। करियर- बिजनेस में मन मुताबिक काम बनने से खुशी और संतोष रहेगा। स्टाफ और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को विशेष सावधानी रखनी होगी, क्योंकि किसी तरह की इंक्वायरी होने के योग बन रहे हैं। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। गैरजरूरी प्रेम संबंध में समय देना निजी जीवन में परेशानी ला सकता है। हेल्थ- ज्यादा काम का बोझ स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। क्षमता से ज्यादा काम करने पर थकान और कमजोरी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4 वृष - पॉजिटिव- किसी नई योजना को लागू करने के लिए समय अनुकूल है और जरूरत के मुताबिक सहयोग भी मिलता जाएगा। लोगों के साथ आपका मधुर और सहयोगी व्यवहार आपकी छवि को और बेहतर बनाएगा। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। नेगेटिव- गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आपका तेज व्यवहार परिवार के लोगों को परेशान कर सकता है। युवाओं को ज्यादा अनुशासित रहने की जरूरत है। गैरजरूरी खर्च नहीं रोके तो बजट बिगड़ सकता है। करियर- वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिष्ठित लोगों से अच्छे संबंध बिजनेस के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। उनके सहयोग से बड़े ऑर्डर के कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को फाइनेंस से जुड़े कामों में अतिरिक्त सावधानी और ध्यान रखना होगा। लव- वैवाहिक रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्ति का घरेलू मामलों में हस्तक्षेप रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। हेल्थ- लापरवाही के कारण बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3 मिथुन - पॉजिटिव- आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान लगाए रखने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार से जुड़े काम पूरे करने में भी आपकी खास भूमिका रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में उचित परिणाम मिलने के संकेत हैं। नेगेटिव- ज्यादा काम के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने से आपकी अपनी आर्थिक स्थिति कुछ तंग हो सकती है। पैसों से जुड़े मामले में भावनाओं के बजाय व्यावहारिक तरीके से फैसला लेना बेहतर होगा। करियर- कार्यस्थल पर व्यवस्था अच्छी रहेगी और आपका प्रभाव भी बना रहेगा। कर्मचारियों की मदद से कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल कर सकते हैं, जो लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार के कारण परेशानी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध रखना फायदेमंद होगा। लव- घर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में पति-पत्नी दोनों का पूरा सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता की सेहत को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3 कर्क - पॉजिटिव- परिवार के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा। मीडिया और संपर्कों से जुड़े कामों पर विशेष ध्यान देंगे तो निश्चित रूप से खास उपलब्धि मिलने वाली है। दोपहर बाद आर्थिक लाभ देने वाली स्थितियां भी बन सकती हैं। नेगेटिव- सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने के बजाय वास्तविक स्थिति को समझें। कुछ लोग आपकी सफलता देखकर आलोचना कर सकते हैं, लेकिन इसका आप पर खास नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। परिवार से जुड़ी गतिविधियों में भी योगदान देना जरूरी होगा। करियर- बिजनेस में पार्टनरशिप करने का विचार है तो निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील फाइनल करने से पहले हर पहलू की अच्छी तरह जांच करें। हिसाब-किताब में पूरी पारदर्शिता रखना जरूरी होगा। लोन और टैक्स से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी पूरे रखें। लव- किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप परिवार की व्यवस्था प्रभावित कर सकता है। प्रेम संबंध मधुर रहने से मन प्रसन्न रहेगा। हेल्थ- महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी तरह का इंफेक्शन होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8 सिंह - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति पूरी तरह अनुकूल है। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अपनी कार्यकुशलता से उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना है। पिछले कुछ समय से बिगड़ी हुई दिनचर्या में भी ठहराव और व्यवस्था आएगी। नेगेटिव- किसी परेशानी में धैर्य और संयम रखना जरूरी होगा। गुस्से में प्रतिक्रिया देने से मामला ज्यादा बिगड़ सकता है। बिना वजह बदनामी या झूठा आरोप लगने जैसी स्थिति भी बन सकती है, इसलिए गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी रखें। करियर- बिजनेस की गतिविधियां बहुत अच्छी रहेंगी। फोन और संपर्कों के माध्यम से ही ज्यादातर काम बन सकते हैं। मीडिया से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन उनकी गति थोड़ी धीमी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को बिजनेस से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकी बढ़ सकती है। हेल्थ- इंफेक्शन या एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है। महिलाओं को खास तौर पर स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4 कन्या - पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी और आपसी मेल-मिलाप से उत्साह का माहौल बनेगा। किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नेगेटिव- किसी मुश्किल परिस्थिति में धैर्य न खोएं और प्रयास करते रहें। दोपहर बाद ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बेहतर होगी। उस समय अपने निजी कामों पर फोकस रखना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। गैरजरूरी गतिविधियों में ध्यान देने से तनाव बढ़ सकता है। करियर- काम में कुछ रुकावटें बनी रहेंगी, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बेहतर होती जाएंगी। पार्टनरशिप बिजनेस पहले की तरह चलता रहेगा। युवाओं को जल्दी सफलता पाने की इच्छा में गलत गतिविधियों की ओर आकर्षित होने से बचना होगा। लव- पति-पत्नी का सहयोगी व्यवहार आपसी नजदीकी बढ़ाएगा। विपरीत लिंग के लोगों से मेल-मुलाकात में मर्यादा बनाए रखना जरूरी होगा। हेल्थ- गैस और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7 तुला - पॉजिटिव- बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी और घर का माहौल बहुत खुशनुमा रहेगा। आपके मन में नई योजनाएं बनेंगी, जो घर और बिजनेस दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इन योजनाओं पर तुरंत काम शुरू करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- बच्चों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखना या उन पर अधिक रोक-टोक करना रिश्ते में दूरी पैदा कर सकता है। व्यवहार में लचीलापन रखना जरूरी होगा। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा फोकस और मेहनत करनी होगी। करियर- रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। सोशल मीडिया और संपर्कों के माध्यम से बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलेंगी। ऑफिस में ज्यादा काम होने के कारण आपके निजी काम अटक सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। दोस्ती में भी नजदीकी बढ़ सकती है। हेल्थ- शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। ज्यादा तनाव परेशानी बढ़ा सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9 वृश्चिक - पॉजिटिव- पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी और नई उम्मीदें जागेंगी। घर के रखरखाव और रचनात्मक कामों की योजना बन सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। युवा अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे। नेगेटिव- तनाव वाली परिस्थितियों से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों की लापरवाही पढ़ाई को प्रभावित कर सकती है। करियर- प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी डील में दस्तावेज अच्छी तरह जांचना जरूरी होगा। आज आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है और आमदनी के स्रोत भी बढ़ेंगे। पार्टनर और व्यापारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। नौकरी में मन मुताबिक काम पाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। लव- घर में शांति और सुकून महसूस होगा। मेहमानों की आवाजाही रहेगी और उपहारों का लेनदेन भी हो सकता है। हेल्थ- गले की परेशानी बढ़ सकती है और इसके कारण बुखार भी हो सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6 धनु - पॉजिटिव- परिवार के साथ निजी मामलों को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत होगी। घर, दुकान या ऑफिस की मरम्मत और सुधार की योजना बन सकती है। दिन का कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि में बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। नकारात्मक होने के बजाय काम करने के तरीके में बदलाव लाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और सहयोग भी उपयोगी साबित होगा। करियर- फिलहाल चल रहे कामों पर ही फोकस रखना बेहतर होगा। कोई भी फैसला पूरी तरह सोच-विचार के बाद लें। पैसों के लेनदेन में विशेष सावधानी जरूरी होगी, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। लव- अपने कामों में जीवनसाथी की सलाह लेने से मनोबल बढ़ेगा। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में भी मधुरता बढ़ेगी। हेल्थ- गैस और बदहजमी की परेशानी हो सकती है। बदलते मौसम का असर भी स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 मकर - पॉजिटिव- दूसरों की सलाह के बजाय अपने फैसलों को प्राथमिकता देंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। जीवन में चल रहे बदलावों को स्वीकार करने से अपनी समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है। नेगेटिव- परिवार के लोगों से बातचीत करते समय अहंकार को बीच में न आने दें। बच्चों के साथ डांट-फटकार के बजाय दोस्ताना व्यवहार ज्यादा उपयोगी रहेगा। अपनी उपलब्धियों का जरूरत से ज्यादा दिखावा न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। करियर- कारोबारी काम समय के मुताबिक पूरे होते जाएंगे। कार्यस्थल पर काम करने का जोश और उत्साह बहुत अच्छा रहेगा। किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें, वरना गंभीर परेशानी में फंस सकते हैं। ऑफिस का माहौल शांत रहेगा। लव- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाहेतर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं। हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5 कुंभ - पॉजिटिव- कोई सुखद समाचार मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जरूरी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात होगी और कुछ समय के लिए चिंताओं से मुक्त होकर हल्के मूड में रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर बहुत गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- फैसला लेने से पहले उसके अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं पर विचार करना जरूरी होगा। बच्चों की गलती पर ज्यादा डांटने से उनका आत्मविश्वास कम हो सकता है। शांत तरीके से उनकी समस्या समझने पर स्थिति बेहतर होगी। करियर- बिजनेस में सुधार के लिए नई तकनीकी जानकारी सीखना जरूरी होगा। मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े कामों में मेहनत के मुताबिक उचित सफलता मिलेगी। कोई नई उपलब्धि भी मिल सकती है। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। लव पार्टनर के साथ मूवी या लॉन्ग ड्राइव की योजना बन सकती है। हेल्थ- ज्यादा काम के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी भी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3 मीन - पॉजिटिव- किसी निजी संपर्क से खास खबर मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कुछ मुश्किल परिस्थितियां सामने आएंगी, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या और काम व्यवस्थित रखने से निश्चित सफलता मिलेगी। नेगेटिव- अतिरिक्त काम अपने हाथ में लेने से बचें। बहुत ज्यादा थकान आपकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित कर सकती है और निजी काम भी रुक सकते हैं। वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। करियर- बिजनेस में पब्लिक रिलेशन और संपर्क मजबूत करना जरूरी होगा। मीडिया और एडवर्टाइजमेंट से जुड़े कामों पर भी ध्यान बढ़ाना होगा। समय के मुताबिक कार्यप्रणाली में बदलाव जरूरी रहेगा। ऑफिस की गतिविधियां व्यवस्थित चलेंगी। लव- अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। परिवार में आपसी संबंध और मधुर होंगे। प्रेम संबंध भी ज्यादा गहरे होंगे। हेल्थ- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य परेशानी में सुधार आएगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User