अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंट व्यवसायी की मौत:सुल्तानपुर में दुकान जाते समय बाइक को मारी टक्कर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Nov 14, 2026 - 20:53
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंट व्यवसायी की मौत:सुल्तानपुर में दुकान जाते समय बाइक को मारी टक्कर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सुल्तानपुर के अखण्डनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 6:50 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंट व्यवसायी लालजी यादव (65) की मौत हो गई। वह बाइक से अपनी दुकान जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बजरंग चौक के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव निवासी लालजी यादव शनिवार शाम करीब 6:50 बजे घर से अखण्डनगर बाजार स्थित अपनी दुकान के लिए निकले थे। बजरंग चौक के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें अखण्डनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉ. शशांक शुक्ला ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चार बेटे और तीन बेटियों के पिता थे लालजी लालजी यादव अखण्डनगर बाजार की नगरी रोड पर 'यादव टेंट हाउस' चलाते थे। उनके परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा प्रीतू बाहर रहकर रोजगार करता है, जबकि बाकी तीन बेटे खेती-किसानी संभालते हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही अखण्डनगर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User