गोरखपुर में आज से ट्रैफिक डायवर्जन:छठ पर भारी गाड़ियों की ए़ंट्री बैन, जानिए नया रूट प्लान
गोरखपुर में छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन का डायवर्जन प्लान जारी किया है। 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 3 बजे से 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। यह डायवर्जन एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी के लिए लागू नहीं होगा। किधर से आने वाली गाड़ियां किस रास्ते जाएंगी लखनऊ और संतकबीर नगर रूट से आने वाले बड़े वाहनों को नौसड़ से डायवर्ट किया जाएगा। ये गाड़ियां बाघागाड़ा और रामनगर करजहां फोरलेन होकर निकलेंगी। वाराणसी, आजमगढ़, मऊ और बड़हलगंज रूट से आने वाले भारी वाहन बाघागाड़ा से मुड़कर रामनगर करजहां के रास्ते आगे बढ़ेंगे। कुशीनगर और देवरिया रूट पर कुशीनगर से आने वाली बड़ी गाड़ियां कोनी फोरलेन से रामनगर करजहां होकर जाएंगी। वहीं, देवरिया से आने वाले वाहन रामनगर करजहां फोरलेन और बाघागाड़ा के रास्ते निकलेंगे। दोनों रूटों की गाड़ियों को शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा। फरेंदा और पीपीगंज रूट से गोरखनाथ मंदिर की ओर बड़े वाहन नहीं आ सकेंगे। इन्हें बरगदवा, स्पोर्ट्स कॉलेज, खजांची, असुरन, कौवाबाग, चारफाटक ओवरब्रिज और मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर भेजा जाएगा। शहर के अंदर इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी नौसड़ से टीपी नगर रोड पर भारी गाड़ियां और बसें नहीं चलेंगी। इन्हें बाघागाड़ा, रामनगर करजहां और कालेसर होकर भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर चारपहिया गाड़ियों का रूट भी बदला जाएगा। घाटों की तरफ जाने वाले रास्ते: लालडिग्गी से गीता प्रेस और रेती चौराहा तक कार, ऑटो व ई-रिक्शा पूरी तरह बंद रहेंगे।फलमंडी चौराहा से राजघाट पुल की ओर भी ये वाहन नहीं जा सकेंगे। रोडवेज बस और जरूरी सप्लाई वाहनों का रूट रोडवेज बस, ऑयल व गैस टैंकर, दूध की गाड़ियां और सरकारी वाहन विश्वविद्यालय व मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से निकलेंगे। इसके बाद कौवाबाग बाईपास, असुरन, खजांची, स्पोर्ट्स कॉलेज और बरगदवा चौराहा होते हुए फरेंदा-सोनौली रोड पर जाएंगे। इन्हें रहेगी छूट एम्बुलेंस, श्रद्धालुओं की गाड़ियां और अन्य इमरजेंसी वाहन इस डायवर्जन से बाहर रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)