DDU में 23 नवंबर से एनुअल एनुअल एथलेटिक मीट:168 पदकों के लिए भिड़ेंगे 600 से ज्यादा खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी होंगे चीफ गेस्ट

Nov 15, 2026 - 00:14
0
DDU में 23 नवंबर से एनुअल एनुअल एथलेटिक मीट:168 पदकों के लिए भिड़ेंगे 600 से ज्यादा खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी होंगे चीफ गेस्ट
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और इससे जुड़े कॉलेजों की एनुअल एथलेटिक टूर्नामेंट 23 से 25 नवंबर तक यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में होगी। 23 नवंबर को सुबह 10 बजे इस प्रतियोगिता की शुरुआत होगी।इसके लिए टीमों के रजिस्ट्रेशन का काम तेजी से चल रहा है। आयोजन सचिव प्रो. राजवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो. केपी सिंह और मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सृष्टि सिंह करेंगी। वहीं, समापन समारोह में खिलाड़ियों को मेडल देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए ओलंपियन संजीव कुमार सिंह (अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता) मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। भुवनेश्वर के लिए चुनी जाएगी यूनिवर्सिटी की टीम तीन दिनों तक चलने वाले इस मुकाबले में पुरुष और महिला वर्ग के कुल 44 इवेंट्स होंगे। इनमें 168 पदक जीतने के लिए 600 से ज्यादा खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इस दौरान दर्शकों को कई मुकाबलों में नेशनल लेवल का खेल देखने को मिलेगा। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (नई दिल्ली) के नियमों और इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर यूनिवर्सिटी की एथलेटिक्स टीम चुनी जाएगी। चुनी गई यह टीम दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भुवनेश्वर के केआईआईटी (KIIT) यूनिवर्सिटी में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। बेस्ट मार्चपास्ट करने वाली टीम को मिलेगा पुरस्कार प्रो. राजवीर सिंह के मुताबिक, इस साल भी सबसे अच्छा मार्चपास्ट करने वाली टीम को इनाम दिया जाएगा। पूरे टूर्नामेंट की निगरानी गोरखपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) राजेश कुमार सोनकर करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User