17 साल पुराने हत्याकांड में 10 दोषियों को उम्रकैद:पांच को आर्म्स एक्ट में 3-3 साल की सजा,बादलपुर के कुड़ी खेड़ा गांव के मामले में कोर्ट का फैसला
बादलपुर थाना क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा गांव में वर्ष 2009 में हुए हत्या और जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने 17 साल बाद बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में 10 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, इसी मामले से जुड़े आर्म्स एक्ट के पांच आरोपियों को तीन-तीन साल के कठोर कारावास से दंडित किया है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत इस मामले में प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, बादलपुर थाना पुलिस और अभियोजन इकाई ने अदालत में मजबूत पैरवी की। इसके परिणामस्वरूप 16 नवंबर 2026 को अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। इन सभी पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर छह-छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषियों में दिनेश, रोहताश, राकेश, मनोज, आमोद, सुरेश उर्फ बालक, सतीश, दुर्गेश, महेश शर्मा और परमानंद शामिल हैं। सभी कुड़ी खेड़ा गांव के रहने वाले हैं। आर्म्स एक्ट में पांच को तीन-तीन साल की सजा इसी प्रकरण से जुड़े पांच अलग-अलग मुकदमों में आर्म्स एक्ट के तहत भी अदालत ने फैसला सुनाया। दिनेश, मनोज, राकेश, रोहताश और आमोद को तीन-तीन साल के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना नहीं देने पर अधिकतम तीन-तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत आगे भी प्रभावी पैरवी और कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)