झांसी में ATM बूथ पर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार:चौथा आरोपो फरार, चोरी की बाइक से अपराध करने जाते थे आरोपी, दो नाबालिग

Nov 15, 2026 - 08:27
0
झांसी में ATM बूथ पर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार:चौथा आरोपो फरार, चोरी की बाइक से अपराध करने जाते थे आरोपी, दो नाबालिग
झांसी के कचहरी परिसर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम को तोड़कर कैश चोरी करने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को नवाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो किशोर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। वारदात में शामिल चौथा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 10 नवंबर की रात चार बदमाश कचहरी परिसर स्थित एटीएम बूथ में घुसे थे। उन्होंने मशीन तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। शनिवार देर रात सूचना मिलने पर रेलवे ग्राउंड स्थित पानी की टंकी के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। रेलवे ग्राउंड के पास से पकड़े गए तीन आरोपी पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि एटीएम तोड़ने की वारदात में शामिल तीन आरोपी रेलवे ग्राउंड स्थित पानी की टंकी के पास मौजूद हैं। इसके बाद नवाबाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में रानीपुर गांव निवासी शाहरुख और कच्ची घरैया लाइन व भट्टागांव के रहने वाले दो किशोर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शारिक नाम के युवक के शामिल होने की जानकारी दी। वह अभी फरार है। शाहरुख के पास से तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने तलाशी के दौरान शाहरुख के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। आरोपियों के पास मिली बाइक की जांच की गई तो वह भी चोरी की निकली। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद बाइक 12 जून 2025 को ग्वालियर से चोरी हुई थी। पुलिस अब फरार आरोपी शारिक की तलाश कर रही है। दोनों किशोरों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। अन्य आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User