संगम पर आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं:छठ महापर्व के तीसरे दिन संगम और गंगा घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Nov 15, 2026 - 08:11
0
संगम पर आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं:छठ महापर्व के तीसरे दिन संगम और गंगा घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
संगमनगरी में छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को संगम सहित शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना करेंगी। संगम घाट से लेकर फाफामऊ तक अलग-अलग घाटों पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों पर साफ-सफाई, पूजा के लिए जगह बनाने और अन्य व्यवस्थाओं का काम पूरा हो चुका है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट है। घाटों पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है। जल पुलिस की तैनाती के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से घाटों पर व्यवस्थित तरीके से पूजा कराने की तैयारी की गई है। वहीं, शहर में भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि घाटों के आसपास जाम की स्थिति न बने। पुलिस और प्रशासन की टीमें भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगी। आज डूबते और कल उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य छठ महापर्व के तीसरे दिन को संध्या अर्घ्य कहा जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को नदी, तालाब या अन्य जलाशयों में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद चौथे और अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसी के साथ 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत पूरा होता है। व्रती महिलाएं पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण करती हैं। संतान की सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण के लिए मनाया जाता है छठ छठ महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव को ऊर्जा, आरोग्य और जीवन का आधार माना जाता है। छठ पूजा में श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। यह पर्व प्रकृति और जल के प्रति आभार जताने का भी प्रतीक है। इसमें स्वच्छता, संयम और शुद्धता का विशेष महत्व होता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User