बदायूं में गंगा स्नान पर 24 घंटे रहेगा रूट डायवर्जन:कछला होकर कासगंज जाने पर रोक, 24 से 25 अक्टूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था
बदायूं में शरद पूर्णिमा और गंगा स्नान पर्व पर कछला और अटैना घाट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बदायूं पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 24 अक्टूबर की रात 8 बजे से 25 अक्टूबर की रात 8 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान मुजरिया और सहसवान से कछला होकर कासगंज जाने वाले वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को डायवर्जन से छूट दी गई है। इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के, मध्यम और भारी वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला और अलीगढ़ होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं, कासगंज, एटा और आगरा की ओर जाने वाले वाहनों को नौशेरा तिराहे से कादरचौक और कासगंज के गंजडुंडवारा होकर निकलना होगा। मुजरिया और सहसवान से कछला जाने पर रोक डायवर्जन के दौरान मुजरिया चौराहे से कछला होकर कासगंज जाने वाले वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी तरह सहसवान के कछला रोड से भी कासगंज की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए नौशेरा तिराहा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाईपास, मुजरिया चौराहा और सहसवान के कछला रोड पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस ने की वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले निर्धारित वैकल्पिक मार्गों की जानकारी कर लें और डायवर्जन का पालन करें। इससे पर्व के दौरान जाम से बचने और श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में होने वाली परेशानी कम करने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)