काशी गंगा महोत्सव के दूसरे दिन 15 प्रस्तुति, VIDEO:खाली रहीं कुर्सियां, पर कलाकारों ने नहीं छोड़ा मंच, कथक और गायकी ने बांधा समां
वाराणसी के नमो घाट पर चल रहे काशी गंगा महोत्सव की दूसरी निशा श्रोताओं के दूरी बना लेने से फीकी रही। इस दौरान 15 कलाकारों ने प्रस्तुति दी पर श्रोता ना के बराबर मौजूद रहे। कलाकारों ने श्रोताओं के न होने पर कहा कि वो बाबा विश्वनाथ की नगरी में उनके चरणों में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहली प्रस्तुति लोक गायक अमलेश ने दी। वहीं रात दस बजे तक कथक और गायकी ने माहौल बनाए रखा। सभी कलाकारों ने अपनी क्षमता के अनुरूप अपनी प्रस्तुति दी। वहीं नीरज मिश्रा के त्रिशूल बैंड का समूह वादन और अदिति शर्मा का कथक भी आकर्षण का केंद्र रहा। ऊपर तस्वीर पर क्लिक कर देखें वीडियो…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)