आगरा में सुबह से छाई धुंध, बढ़ेगी ठंड:27 नवंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम, पारा 28°C पहुंचा

Nov 22, 2026 - 08:30
0
आगरा में सुबह से छाई धुंध, बढ़ेगी ठंड:27 नवंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम, पारा 28°C पहुंचा
आगरा में रविवार सुबह धुंध छाई हुई है। इस बीच सूरज की लुका-छुपी बनी हुई है। धूप न निकलने और हवा शांत रहने की वजह से सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है। दिन का तापमान लुढ़क कर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार सुबह भी धुंध छाई रहेगी। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी। दिन में मौसम साफ रह सकता है। 27 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। इसी बीच अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर और बढ़ेगा। तापान में उतार-चढ़ाव सूरज की लुकाछुपी और धुंध के असर के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को दिन में जहां गिरावट दर्ज की गई वहीं, रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को 28.7 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 12.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 13.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। जोकि सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। अक्टूबर में सामान्य से 57% कम बारिश मानसून के बाद 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी के बाद बारिश के रिकॉर्ड के थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन सामान्य से अभी भी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 21 नवंबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 20.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 57 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User