जौनपुर में हत्या के दोषी को 10 साल की जेल:गड्ढा खोदने के विवाद में की थी हत्या, 10 हजार का जुर्माना लगाया
जौनपुर की अदालत ने रानू कश्यप की गैर इरादतन हत्या के दोषी रमेश विश्वकर्मा को 10 साल की कैद और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने पर उसे एक साल की अतिरिक्त कैद होगी।
अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय पशुपति नाथ मिश्रा की अदालत ने यह फैसला सुनाया। मामला सरपतहा थाना क्षेत्र के शेषपुर गांव का है।
मृतक के भाई सुरेश ने सरपतहा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक, 25 फरवरी 2021 को शाम 7:30 बजे रमेश उनके दरवाजे के सामने अपने मड़हे के नीचे उनकी तरफ बढ़ाकर गड्ढा खोद रहा था।
घर पर मौजूद रानू ने उसे गड्ढा खोदने से मना किया, लेकिन रमेश नहीं माना और विवाद करने लगा। रानू ने दोबारा रोका तो रमेश ने लोहे के डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। रानू गड्ढे में गिरकर बेहोश हो गया।
परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल, सुईथाकला ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद केस डायरी अदालत में पेश की।
सरकारी वकील अरुण कुमार ने अदालत में गवाहों के बयान दर्ज कराए। दोनों पक्षों की बहस सुनने और रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने रमेश को दोषी ठहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)