बिजनौर में रात का तापमान 10 डिग्री तक गिरा:दिन में धूप से गर्मी, सुबह ग्रामीण इलाकों में कोहरा; सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

Nov 22, 2026 - 08:30
0
बिजनौर में रात का तापमान 10 डिग्री तक गिरा:दिन में धूप से गर्मी, सुबह ग्रामीण इलाकों में कोहरा; सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े
बिजनौर में नवंबर के साथ ठंड बढ़ने लगी है। दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह, शाम और रात में ठंड बढ़ रही है। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरा छाने से दृश्यता कम हो रही है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। शहर में अभी कोहरे का खास असर नहीं दिखा है। मौसम में बदलाव के बीच जिला अस्पताल और निजी डॉक्टरों के यहां सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। कई लोगों को कई दिनों तक खांसी की शिकायत बनी हुई है। डॉक्टर खानपान और दिनचर्या में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वे सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और ठंडी चीजें खाने से बचने को कह रहे हैं। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में दिन का अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन और रात के तापमान में करीब 17 डिग्री का अंतर है। केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम 10.9 डिग्री रहा। 19 नवंबर को अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। 20 नवंबर को अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम 10 डिग्री रहा। जबकि 21 नवंबर को अधिकतम तापमान गिरकर 27 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। आंकड़े बता रहे हैं कि दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है, जबकि रात में ठंड का असर बढ़ने लगा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User