संभल में सुबह कोहरा छाया, दिन में धूप से गर्मी:न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, AQI 258; दिनभर आंशिक बादल छाने का अनुमान
संभल में गंगा किनारे के हाईवे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुबह कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी सामान्य दर्ज की गई। शनिवार सुबह 7 बजे सूरज निकलने के बाद कोहरा छंटने लगा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और AQI 258 दर्ज किया गया। रविवार सुबह 8 बजे जिले का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ठंडी हवाओं और धूप के बीच दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। शाम को तापमान 6 डिग्री गिरकर 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आज दिनभर आंशिक बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। अगले हफ्ते तापमान में 3 डिग्री की गिरावट और ठंड बढ़ने का अनुमान है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश के बाद इस बार दीपावली और गंगा स्नान के त्योहार से 20 दिन पहले ठंड शुरू हो गई। सुबह-शाम ठंडक रहती है, जबकि दिन में धूप निकलने पर गर्मी लगती है। इस हफ्ते तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंचा था। पिछले तीन दिन से इसमें 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और सुबह तापमान 14 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। इस साल संभल जिले में सामान्य से 102% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 31 अक्टूबर तक 1,330.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 696.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। 14 नवंबर को 2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। स्थानीय निवासी आयुष अग्रवाल ने कहा कि मौसम में काफी बदलाव है। सुबह-शाम ठंड और धूप निकलने के बाद दिन में गर्मी लगती है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को जुकाम, खांसी और बुखार हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)