नोएडा प्राधिकरण की आज बोर्ड बैठक:सिटी लॉजिस्टिक प्लान, स्पोर्टस सिटी ले आउट और भवन विनियम-20 के प्रस्ताव होंगे शामिल
नोएडा प्राधिकरण की आज बोर्ड बैठक होने जा रही है। सुबह 11 बजे आईडीसी दीपक कुमार की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें नोएडा, ग्रेटरनोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल होंगे। इस बार करीब 20 एजेंडों को शामिल किया गया है। जिसमें मुहर लग सकती है।
सिटी लॉजिस्टक प्लान
इंडस्ट्रियल सेक्टरों में जाम से राहत मिलने जा रही है। इसके लिए नोएडा में सिटी लॉजिस्टिक प्लान-2026 को लागू किया जाएगा। इसका मसौदा तैयार किया गया है। बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव के तौर पर रखा जाएगा। इसके तहत सेक्टरों में ट्रकों के लिए पार्किंग की जगह छोड़नी होगी।
माडल भवन विनियम-20 को भी मंजूरी का प्रस्ताव
प्रस्ताव में आवासीय क्षेत्रों और चौड़ी सड़कों के किनारे इमारतों की ऊंचाई से जुड़े नियमों में बदलाव शामिल हैं। छोटे आवासीय और वाणिज्यिक भूखंडों के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया भी सरल की जाएगी। इसके तहत 500 वर्गमीटर तक के आवासीय और 200 वर्गमीटर तक के वाणिज्यिक भूखंडों के नक्शे आसानी से पास हो सकेंगे।
लैफ्ट ओवर लैंड पॉलिसी
नोएडा में अधिग्रहण से छूटी जमीन को नियोजित शहरी विकास से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ‘लेफ्ट ओवर लैंड पॉलिसी’ पर काम कर रहा है। इस नीति का प्रस्ताव प्राधिकरण की 223वीं बोर्ड बैठक में रखा गया था। शासन के निर्देश पर ड्राफ्ट का कानूनी परीक्षण सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराया गया। समीक्षा और जरूरी बदलाव के साथ प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में दोबारा रखा जाएगा।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही स्पोर्ट्स सिटी पर फैसला
स्पोर्ट्स सिटी से जुड़े सेक्टर-150, सेक्टर-152 और सेक्टर-78-79 के लेआउट में बदलाव के प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। इन पर 250 से अधिक आपत्तियां आई हैं। प्राधिकरण सुनवाई कर चुका है, लेकिन आपत्तियों का निस्तारण बाकी है। तय किया गया है कि बैठक से पहले जिन भूखंडों की आपत्तियां निस्तारित हो जाएंगी, उन्हीं के प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखे जाएंगे।
ये प्रस्ताव भी शामिल
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)