शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं पर दिया ज्ञापन:69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के पहचान पत्र जारी करने की मांग
गोंडा में उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर लंबित मामलों पर कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में 69000 शिक्षक भर्ती से जुड़े मुद्दे, बीएड शिक्षकों के छह माह के ब्रिज कोर्स के लिए अवकाश, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति और वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा शिक्षकों के लंबित चयन वेतनमान और 69000 व 12460 भर्ती के शिक्षकों के विभागीय पहचान पत्र जारी करने का मुद्दा भी उठाया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री बलवंत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, विपिन सिंह, कुलदीप पाठक, दिलीप गुप्ता, अवनीश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)