29-नवंबर से शुरू होगा मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय व्रत:15 दिसंबर को होगा धान का भव्य श्रृंगार,देश के कोने-कोने से आयेंगे किसान

Nov 17, 2026 - 09:26
0
29-नवंबर से शुरू होगा मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय व्रत:15 दिसंबर को होगा धान का भव्य श्रृंगार,देश के कोने-कोने से आयेंगे किसान
धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में मां अन्नपूर्णा की आराधना का विशेष पर्व 29 नवंबर से शुरू होगा। अन्नपूर्णा मंदिर में मां भगवती का वार्षिक 17 दिवसीय व्रत इस बार 29 नवंबर, रविवार से प्रारंभ होगा। इसका समापन 15 दिसंबर, मंगलवार को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर होगा। इस दिन मां अन्नपूर्णा का धान की बालियों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत शंकर पुरी महाराज ने इसकी सूचना जारी कर भक्तों को व्रत की तिथियों से अवगत कराया है। वहीं, 16 दिसंबर, बुधवार से श्रद्धालुओं में धान की बालियों का वितरण किया जाएगा। अन्न और समृद्धि की देवी हैं मां अन्नपूर्णा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां अन्नपूर्णा को अन्न, धन-धान्य और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा की कृपा से संसार में किसी को अन्न की कमी नहीं होती। काशी में मां अन्नपूर्णा का विशेष महत्व है। यहां उन्हें भगवान शिव की अन्नपूर्णा शक्ति के रूप में पूजा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार एक बार भगवान शिव ने संसार को माया मानते हुए अन्न को भी माया का स्वरूप बताया था। इस पर माता पार्वती ने संसार से अन्न का लोप कर दिया। देखते ही देखते धरती पर अकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई। जीव-जंतु और मनुष्य अन्न के अभाव में व्याकुल हो उठे। तब भगवान शिव को अन्न के महत्व का एहसास हुआ। इसके बाद वे काशी पहुंचे, जहां माता पार्वती ने मां अन्नपूर्णा के रूप में प्रकट होकर उन्हें अपने हाथों से अन्न प्रदान किया। तभी से मां अन्नपूर्णा को संसार का भरण-पोषण करने वाली देवी माना जाता है। धान की बालियों के प्रसाद का विशेष महत्व काशी में मां अन्नपूर्णा के वार्षिक व्रत और धान के श्रृंगार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। धार्मिक मान्यता है कि धान की बालियां नई फसल, खुशहाली और अन्न-समृद्धि का प्रतीक हैं। मां के श्रृंगार के बाद वितरित होने वाली धान की बालियों को भक्त श्रद्धापूर्वक घर ले जाते हैं। मान्यता है कि इन्हें घर के अन्न भंडार या पूजा स्थल पर रखने से मां की कृपा बनी रहती है और घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती। यही वजह है कि काशी ही नहीं, दूर-दराज से भी श्रद्धालु मां के इस विशेष प्रसाद को पाने के लिए पहुंचते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User