शाहगंज की दीप्ति शर्मा को अवॉर्ड:अक्टूबर की आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनीं, अवधपुरी में बांटी मिठाई

Nov 17, 2026 - 09:42
0
शाहगंज की दीप्ति शर्मा को अवॉर्ड:अक्टूबर की आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनीं, अवधपुरी में बांटी मिठाई
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर और उपकप्तान दीप्ति शर्मा को अक्टूबर 2026 का आईसीसी वुमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिला है। शाहगंज की अवधपुरी कॉलोनी निवासी दीप्ति ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों में 155 रन बनाने के साथ सात विकेट लिए थे। भारतीय टीम ने इस सीरीज के सभी छह मुकाबले जीतकर क्लीन स्वीप किया था। इस उपलब्धि पर सोमवार को सिटीजन क्रिकेट क्लब के सचिव मुईन बाबू अवधपुरी स्थित स्टार नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी पहुंचे। उन्होंने दीप्ति के भाई और कोच सुमित शर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके साथ ही अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे क्रिकेटरों के बीच भी मिठाई बांटी। मुईन बाबू ने कहा कि दीप्ति की मेहनत और प्रतिभा ने भारतीय क्रिकेट का गौरव बढ़ाया है और आगरा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। उनकी उपलब्धि युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User