3 बच्चों की हत्या करने वाली मां को सजा आज:गाजीपुर में पति से विवाद के बाद चाय में सल्फास मिलाकर पिलाई थी

Nov 05, 2026 - 11:30
0
3 बच्चों की हत्या करने वाली मां को सजा आज:गाजीपुर में पति से विवाद के बाद चाय में सल्फास मिलाकर पिलाई थी
गाजीपुर में पति से विवाद के बाद तीन बच्चों को चाय में सल्फास खिलाने वाली मां के खिलाफ आज कोर्ट फैसला सुनाएगा। तीन नंवबर को जज ने महिला को दोषी करार दिया था। महिला को आज अपर जिला सत्र न्यायाधीश फर्स्ट शक्ति सिंह की कोर्ट में पेश कर सजा सुनाई जाएगी। मामला 15 अगस्त 2022 का है। वारदात जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर सुहवल थाना क्षेत्र के ढढ़नी भानमल राय गांव की है। ये है पूरा मामला ढढ़नी भानमल राय गांव में सुनीता (40) का घर है। उसका पति बालेश्वर यादव गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में काम करता था। परिवार में चार बच्चे थे। इनमें बब्बी उर्फ हिमांशु (11), प्रियांशु (8), सुप्रिया (7) व छोटा बेटा शेरू (4) था। रक्षाबंधन पर सुनीता अपने मायके रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईतबांध गई थी। वहां से उसने बच्चों की जरूरतों के लिए पति से 5 हजार रुपये मांगे थे। इसी बात को लेकर फोन पर पति से कहासुनी हुई। 15 अगस्त को छुट्टी के दिन जब बच्चे कपड़े खरीदने की जिद करने लगे तो सुनीता गुस्से में आ गई। बच्चों को डांटकर चुप कराया, फिर ले आई सल्फास पहले तो बच्चों को डांटकर चुप कराया। जब बच्चे नहीं माने तो उसने घर से 20 रुपये लेकर पास की दुकान से सल्फास की गोली खरीदी। घर लौटकर चाय बनाई और उसमें जहर मिला दिया। वही जहरीली चाय उसने हिमांशु, प्रियांशु और सुप्रिया को पिला दी। घटना के समय सबसे छोटा बेटा शेरू पड़ोस के घर में खेलने गया था। जिसके चलते वो बच गया। मायके में सुनीता की मां ने एक साथ तीन बच्चों की हालत खराब देखी तो शोर मचाया। इसके बाद बेटी से पूछा तो उसने बताया कि जहर पिला दिया है। इसके बाद आनन फानन में एंबुलेंस से तीनों बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रियांशु ने दम तोड़ दिया। बाकी हिमांशु और सुप्रिया को वाराणसी रेफर कर दिया। जहां दोनों की उसी दिन मौत हो गई। तीनों मृत बच्चे गांव के परिषदीय विद्यालय में पढ़ते थे। हिमांशु कक्षा 6, प्रियांशु कक्षा-3 और सुप्रिया कक्षा 2 में पढ़ती थी। देवर ने कराया था केस घटना की सूचना मिलने पर गुरुग्राम से गांव पहुंचे बालेश्वर यादव बच्चों के शव देखकर पूरी तरह टूट गए थे। उन्होंने बताया था कि पत्नी पहले भी बच्चों को जहर देने की बात कहती थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कर देगी। घटना के बाद बच्चों के चाचा बुल्लू यादव ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सुनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। बाद में मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गई। चार साल से चल रही थी सुनवाई 3 बच्चों की हत्या के इस मामले में अदालत में सुनवाई चली। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने 3 अक्टूबर 2026 को सुनीता यादव को तीनों बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया था। ------- ये खबर भी पढ़ें कन्नौज में पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया:अफेयर का शक था, बच्चों को लेकर भागा; लव-मैरिज की थी कन्नौज में पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। आरोप है कि वह पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि पत्नी का किसी और से अफेयर चल रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे पति ने पत्नी सोनम (32) को कुर्सी से बांधा। फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सोनम आग की लपटों में घिरी तो पति सुखबीर सिंह उर्फ मोनू (35) दोनों बच्चों को लेकर भाग गया। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User