13 वर्षीय युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया जाम:बांदा में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर परिजनों ने उठाए सवाल, एक घंटे तक हंगामा
बांदा में 13 वर्षीय अनुज की मौत के मामले में गुरुवार सुबह 9 बजे परिजनों ने बालखंडी नाका पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है। परिजनों ने रिपोर्ट से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अनुज की हत्या की आशंका जताई। उनका कहना है कि मामले को दबाने की कोशिश हो रही है। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और हत्या के आरोपों की पड़ताल की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया कि मामले की जांच होगी और सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने करीब एक घंटे बाद लगभग 10 बजे जाम खोल दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा स्थित नूनिया माहौल निवासी अनुज (13), राकेश का बेटा था। वह ब्रजेश कीर्तन मंदिर के सामने रहता था। उसकी मां की करीब 10 साल पहले और पिता की पिछले साल सितंबर में मौत हो चुकी थी। माता-पिता के निधन के बाद मोहल्ले के लोग अनुज और उसके छोटे भाई की देखभाल करते थे और उन्हें खाना खिलाते थे। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक अनुज मनी चाय वाले की दुकान पर काम करता था। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, उसे दो दिन पहले शाम करीब 8 बजे आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। बाद में उसका शव केन नदी में मिला। मोहल्ले के निवासी राज पांडेय ने बताया कि अनुज कभी केन नदी की तरफ नहाने नहीं जाता था। हत्या की आशंका जताई थी नदी में उसका शव मिलने के बाद उन्होंने हत्या की आशंका जताई थी। पिता की मौत के बाद विधायक और अंकित बासु ने मिलकर अनुज के रहने के लिए मकान बनवाया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)