पोते ने दादी पर कुल्हाड़ी से किया हमला:सीतापुर में शराब के पैसे न देने पर गले पर किया वार, गंभीर हालत में भर्ती

Nov 05, 2026 - 11:30
0
पोते ने दादी पर कुल्हाड़ी से किया हमला:सीतापुर में शराब के पैसे न देने पर गले पर किया वार, गंभीर हालत में भर्ती
सीतापुर में गुरुवार सुबह तड़के करीब 7 बजे शराब के लिए पैसे न देने पर एक पोते ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। पैसे देने से इनकार करने पर गुस्साए पोते ने अपनी दादी पर घर में रखी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने धारदार हथियार से दादी के गले पर भी वार किया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से आरोपी पोता फरार है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में ललितेश पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद ने शराब पीने के लिए अपनी दादी शोभा (60) पत्नी ठाकुर प्रसाद से रुपये मांगे थे। दादी ने शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर ललितेश आगबबूला हो गया। गुस्से में उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और अपनी दादी पर हमला कर दिया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग महिला पर कई वार किए। इसके साथ ही धारदार हथियार से उनका गला भी काट दिया। हमले में शोभा गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गईं। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी पोते की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने पर रामपुर मथुरा पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपी ललितेश की तलाश शुरू कर दी है। शराब के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर हुए विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, बुजुर्ग महिला की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User