अमरोहा में किसानों ने जाम किया मंडी धनौरा हाईवे:गन्ने की 2 किस्में लौटाने पर प्रदर्शन, भाकियू टिकैत ने खरीद और तौल की पुरानी व्यवस्था की मांग की
अमरोहा में मंडी धनौरा में गन्ने की 2 किस्में लौटाने के विरोध में सैकड़ों किसानों ने अमरोहा-धनौरा हाईवे जाम कर दिया। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे से जिले के किसानों ने वेव शुगर मिल के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसडीएम शैलेश कुमार दुबे, सीओ अंजलि कटारिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसानों को शांत कराने की कोशिश की। देखिए 2 तस्वीरें… शुगर मिल ने लौटाई थी 2 किस्में वेव शुगर मिल ने गन्ने की 5009 और 13231 किस्मों को रिजेक्ट बताकर किसानों की ट्रॉलियां और बुग्गियां गेट से लौटा दीं। इसके बाद किसानों ने मिल परिसर में चक्का जाम किया और अमरोहा-मंडी धनौरा स्टेट हाईवे पर बैठ गए। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया। सूचना मिलने पर मंडी धनौरा के एसडीएम शैलेश कुमार दुबे, सीओ अंजलि कटारिया, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, बछरायूं थाना प्रभारी अतवीर चौहान और गन्ना सचिव ब्रजभूषण शाक्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी किसानों से हाईवे से हटकर बातचीत करने को कहते रहे, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। भाकियू नेता बोले- किसानों का हो रहा आर्थिक शोषण भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के वरिष्ठ नेता दानवीर सिंह और गुरमीत सिंह चंचू ने आरोप लगाया कि मिल प्रशासन नए बहाने बनाकर किसानों का आर्थिक शोषण कर रहा है। किसानों ने कहा कि रिजेक्ट किए गए गन्ने की नियम के मुताबिक खरीद शुरू होने और शोषण बंद होने तक धरना जारी रहेगा। किसानों की मांग है कि बिना ठोस कारण गन्ने की फसल रिजेक्ट न की जाए और गन्ने की तौल पहले की व्यवस्था के मुताबिक हो। धरने में मोहित सिद्धू अहरौला, मयंक धारीवाल, सुभाष सिंह चीमा, विशाल टोनिया, सौरव मलिक, उधम गिल, बॉबी चाहल, फुलवास सिंह, जयपाल सिंह, रोहित कुमार, नीतीश कुमार और निर्मल सिंह,बोबी चाहल समेत क्षेत्र के हजारों किसान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)