'असली पुजारी भाजपा की ओर हैं, दूसरी तरफ नकली लोग':अम्बेडकरनगर में ओपी राजभर ने फिर सपा पर कसा तंज, कहा- नक्कालों से सावधान रहना चाहिए
अम्बेडकरनगर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को राजनीतिक पोस्टरबाजी को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सपा के पोस्टर को गलत बताते हुए भाजपा के पोस्टर का समर्थन किया। राजभर ने कहा कि सपा के पोस्टर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि भगवान श्रीकृष्ण अखिलेश यादव को दोबारा सत्ता में लाएंगे, जबकि अखिलेश यादव भगवान श्रीकृष्ण को मानते ही नहीं हैं। अखिलेश को मथुरा जाकर दर्शन करने की दी नसीहत राजभर ने कहा कि अगर अखिलेश यादव भगवान श्रीकृष्ण को मानते हैं तो उन्हें मथुरा जाकर दर्शन करना चाहिए। ऐसा करने पर पोस्टर के संदेश में भी कुछ दम होता। उन्होंने कहा कि भाजपा के पोस्टर में भगवान राम का जिक्र किया गया है, जो सही है। भाजपा के लोग भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण, दोनों के दरबार में माथा टेकते हैं। ऐसे में भाजपा के पोस्टर का संदेश उचित है। बोले- असली पुजारी भाजपा की ओर हैं मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि असली पुजारी भाजपा की ओर हैं, जबकि दूसरी तरफ नकली लोग हैं। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान का हवाला देते हुए कहा कि पोस्टर के जरिए यही संदेश दिया जा रहा है कि नक्कालों से सावधान रहना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)