कानपुर में जमीन विवाद में फायरिंग, 3 लोग घायल:दहेली उजागर गांव में 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली उजागर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विवाद के दौरान 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई। छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए। एक अन्य व्यक्ति को भी चोट आई है। उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। जमीन को लेकर चल रहा था विवाद जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष की ओर से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान निकले छर्रे तीन लोगों को लग गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, तीनों घायलों की हालत सामान्य है। सभी खतरे से बाहर हैं। एक अन्य व्यक्ति की चोटों की भी मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस ने फायरिंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)