3 दिन में 300 से 79 पर पहुंचा AQI:शामली में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, सुबह कोहरे की चादर
शामली में सोमवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह आसमान में कोहरे की चादर छाई रही और हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं। हालांकि, सुबह ही धूप निकलने से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा। कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा। हाईवे पर तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालकों ने दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर सफर किया। तीन दिनों में AQI में उतार-चढ़ाव वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सोमवार सुबह 79 दर्ज किया गया, जबकि रात में यह 118 रहा था। शनिवार को AQI 300 तक पहुंच गया था। इस तरह तीन दिनों में वायु गुणवत्ता में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोहरे के कारण रास्तों पर आवागमन प्रभावित रहा। सुबह कामकाज और जरूरी कार्यों से घरों से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड बढ़ने के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुबह और शाम ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटता चला गया। दिन में मौसम पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप खिली। इसके बावजूद ठंडी हवाओं के कारण ठंड का एहसास बना रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)