CMS विज्ञान मेले का उद्घाटन करेंगे एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित:एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला रहेंगे मौजूद, 15,000 से अधिक स्टूडेंट्स दिखाएंगे वैज्ञानिक मॉडल

Nov 23, 2026 - 07:57
0
CMS विज्ञान मेले का उद्घाटन करेंगे एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित:एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला रहेंगे मौजूद, 15,000 से अधिक स्टूडेंट्स दिखाएंगे वैज्ञानिक मॉडल
लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) के पूर्व छात्र और भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित सोमवार को दो दिवसीय विज्ञान मेले का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे सीएमएस गोल्फ सिटी कैंपस में होगा। इसमें अशोक चक्र से सम्मानित अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मेले में सीएमएस के विभिन्न कैंपसों के 15 हजार से अधिक स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 25 नवंबर को भी विज्ञान मेले में शामिल होंगे। वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के एक्सिओम-4 मिशन के पायलट रह चुके हैं। अंतरिक्ष में भेजे जा सकते हैं स्टूडेंट्स के प्रयोग विज्ञान मेले का खास आकर्षण स्टूडेंट्स के वैज्ञानिक प्रयोगों को अंतरिक्ष में कराने का मौका देना है। अर्थाइजन और इजराइल के राकिया मिशन के सहयोग से 'वॉयेजर मिक्सस्टिक्स माइक्रोग्रैविटी स्टूडेंट रिसर्च प्रोग्राम' चलाया जाएगा। इसके तहत कक्षा 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स ऐसे प्रयोग तैयार करेंगे, जिन्हें 2027 में प्रस्तावित अंतरिक्ष मिशन के दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर कराया जा सकता है। रोबोटिक्स, ड्रोन और मोबाइल प्लेनेटेरियम भी आकर्षण मेले में वैज्ञानिक प्रयोगों के लाइव डेमो, रिसर्च प्रेजेंटेशन और अंतरिक्ष विज्ञान पर चर्चा होगी। स्टूडेंट्स को मोबाइल प्लेनेटेरियम, चंद्रमा की विशाल प्रतिकृति, अर्थाइजन का अंतरिक्ष रथ और इन्फोसिस मोबाइल एक्सपीरियंस बस देखने को मिलेगी। भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के तैरते मॉडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User