30 नवंबर तक घर बैठे भर सकेंगे गणना की जानकारी:मोबाइल-लैपटॉप से स्वगणना के बाद मिलेगा SID कोड, प्रगणक को बताना होगा

Nov 18, 2026 - 12:41
0
30 नवंबर तक घर बैठे भर सकेंगे गणना की जानकारी:मोबाइल-लैपटॉप से स्वगणना के बाद मिलेगा SID कोड, प्रगणक को बताना होगा
इटावा में स्वगणना अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत जिले के लोग 30 नवंबर तक मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या कंप्यूटर की मदद से घर बैठे अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। बुधवार सुबह 11 बजे मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वगणना से लोगों को घर आने वाले प्रगणकों को जानकारी देने में कम समय लगेगा। डिजिटल डिवाइस से खुद दर्ज करें जानकारी सीडीओ ने बताया कि स्वगणना के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या अन्य डिजिटल डिवाइस से अपनी जानकारी भर सकता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक SID कोड जनरेट होगा। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि आगे गणना के दौरान इसकी जरूरत पड़ेगी। प्रगणक के घर पहुंचने पर बताना होगा SID कोड उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। इस दौरान जिन लोगों ने पहले ही स्वगणना कर ली है, उन्हें प्रगणक के पहुंचने पर अपना SID कोड बताना होगा। इससे दर्ज जानकारी का मिलान आसानी से हो सकेगा और लोगों को दोबारा पूरी जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 4 जनवरी के बाद बेघरों की भी होगी गणना अधिकारियों के मुताबिक, 4 जनवरी के बाद बेघर लोगों की गणना की जाएगी। अभियान का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक लोगों को गणना प्रक्रिया से जोड़ना है। इसके लिए स्पोर्ट्स कम्युनिटी डे के तहत भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सीडीओ ने की अभियान में सहयोग की अपील सीडीओ संजय कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि वे 30 नवंबर से पहले अपनी जानकारी खुद दर्ज करें और स्वगणना अभियान में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जानकारी भरने से गणना प्रक्रिया को आसान और समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User