30 अक्टूबर का राशिफल:सिंह-तुला वालों की तरक्की के योग बनेंगे और वृष वालों को रुकी पेमेंट मिल सकती है

Oct 29, 2026 - 20:37
0
30 अक्टूबर का राशिफल:सिंह-तुला वालों की तरक्की के योग बनेंगे और वृष वालों को रुकी पेमेंट मिल सकती है
शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर बन रहे हैं। तुला राशि वालों से बॉस खुश रहेंगे और तरक्की की संभावना है। कुंभ राशि वालों की नौकरी बदलने की योजना जल्दी सफल हो सकती है और मन मुताबिक नतीजे मिलने के संकेत हैं। वृष राशि वालों की रुकी या उधार दी हुई पेमेंट मिल सकती है और कोई महत्वपूर्ण कारोबारी ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। वृश्चिक राशि वालों के हाथ बड़ा ऑर्डर आ सकता है। कर्क राशि वालों को किसी नए काम से पहली कमाई मिल सकती है। मेष राशि वालों की दैनिक आमदनी बढ़ेगी, जबकि मीन राशि वालों के लिए कोई मुश्किल लग रहा काम अचानक पूरा हो सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- पिछली गलतियों से सीख लेकर वर्तमान स्थिति बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी दिखाई देगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी देगी। इससे अपने कामों पर भी ज्यादा एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। अचानक कोई ऐसा खर्च सामने आ सकता है, जिसमें कटौती करना संभव नहीं होगा। ऐसी स्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने जरूरत से ज्यादा बखान न करें, क्योंकि इससे कोई व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है या धोखा मिल सकता है। करियर- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। काम करने के नए तरीके से जुड़ी योजनाएं अब अमल में आ सकती हैं। पार्टनरशिप बिजनेस में फिलहाल स्थिति लगभग पहले जैसी रहेगी। हालांकि दैनिक आमदनी में कुछ बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोग लापरवाही के कारण काम में गलतियां कर सकते हैं, इसलिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी। लव- घर का माहौल खुशनुमा और अनुशासित रहेगा। विपरीत लिंग के किसी पुराने दोस्त से मुलाकात पुरानी अच्छी यादें ताजा कर सकती है। हेल्थ- व्यवस्थित दिनचर्या के कारण सेहत अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2 वृष - पॉजिटिव- सकारात्मक सोच और अपने ज्यादातर काम खुद निपटाने की कोशिश सफलता दिलाएगी। किसी परेशानी में वरिष्ठ व्यक्ति की मदद खास तौर पर उपयोगी रहेगी। रुकी हुई या किसी को उधार दी गई पेमेंट वापस मिलने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- कहीं भी निवेश करने से पहले उससे जुड़े सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान रिश्तों पर हावी न होने दें। किसी महत्वपूर्ण रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए थोड़ा समझौता करना पड़े तो वह भी फायदेमंद रहेगा। करियर- बिजनेस की अंदरूनी व्यवस्था और काम करने के तरीके में सुधार आएगा। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपनी आर्थिक क्षमता से ज्यादा पैसा बिजनेस में न लगाएं। ऑफिस में लोगों के साथ तालमेल बनाने में कुछ परेशानी हो सकती है। हालांकि सहयोगियों या वरिष्ठ अधिकारियों से मदद भी मिलेगी। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर-परिवार की जरूरतों और जिम्मेदारियों पर भी आपका ध्यान रहेगा। हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा। नजला-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8 मिथुन - पॉजिटिव- दिन सामान्य रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं पर विचार करना जरूरी होगा। थोड़ी सावधानी रखने से कई काम आपके पक्ष में सुचारू रूप से पूरे हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- अपनी आर्थिक क्षमता से ज्यादा उधार या लोन लेना ठीक नहीं रहेगा। गैरजरूरी गतिविधियों पर ज्यादा खर्च होने से मन परेशान रह सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटकने की आशंका है। मौज-मस्ती में ज्यादा समय लगाने के बजाय करियर पर फोकस करना जरूरी होगा। करियर- बिजनेस में फिलहाल स्थिति लगभग पहले जैसी रहेगी। अपनी कारोबारी योजनाएं दूसरों के साथ शेयर न करें। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में बहुत ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें। दस्तावेज और पेपरवर्क में भी छोटी गलती से बचने के लिए खास सावधानी रखनी होगी। लव- दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। प्रेम संबंध में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी होगा। हेल्थ- गले से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है और इसे नजरअंदाज करना परेशानी बढ़ा सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 कर्क - पॉजिटिव- कोई काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना और रूपरेखा बना लेने से गलतियों से बच पाएंगे। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। किसी नए काम से पहली कमाई मिलने की संभावना है, जिससे उत्साह बढ़ेगा। नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार को लेकर मन में निराशा या भ्रम जैसी स्थिति बन सकती है। शांत होकर परिस्थिति को समझना जरूरी होगा। फाइनेंस से जुड़ा कोई बड़ा काम फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। जरूरी हो तो बहुत सोच-समझकर ही फैसला लें। करियर- बिजनेस में नए लोगों या नई पार्टियों से संबंध बनाने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। किसी की बातों में आकर फैसला लेने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के खिलाफ कोई सहकर्मी वरिष्ठ अधिकारियों के सामने नकारात्मक बातें कर सकता है, इसलिए अपने काम और व्यवहार को लेकर सतर्क रहें। लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को खास सफलता मिलने से खुशी होगी। प्रेम संबंध में स्थिति संभालकर चलना जरूरी होगा, वरना आपसी दूरी बढ़ सकती है। हेल्थ- तनाव और ज्यादा थकान के कारण सिरदर्द और सर्वाइकल की परेशानी बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी चिंता रहेगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3 सिंह - पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपकी मौजूदगी बनी रहेगी। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करके मानसिक और आत्मिक खुशी मिलेगी। अपने बारे में चल रही अफवाहों पर ज्यादा ध्यान न देकर काम पर फोकस करना बेहतर रहेगा। सफलता मिलने पर जो लोग अभी विरोध में हैं, वे भी बाद में आपके पक्ष में आ सकते हैं। नेगेटिव- फाइनेंस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम फिलहाल टालना बेहतर होगा, क्योंकि पैसा कहीं फंस सकता है। किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार होने की भी आशंका है। काम में रुकावटें और परेशानियां आएंगी, लेकिन समय रहते उनका समाधान निकाल लेंगे। करियर- कारोबार में रुकी हुई गतिविधियां दोबारा गति पकड़ सकती हैं। मेहनत और सूझबूझ से ज्यादातर काम बिना बड़ी रुकावट के पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति पूरी गंभीरता और निष्ठा रखनी होगी, क्योंकि प्रमोशन के अवसर बन रहे हैं। लव- पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों की दखलअंदाजी न होने दें, वरना घर का माहौल खराब हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का मौका मिलेगा। हेल्थ- ज्यादा तनाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4 कन्या - पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कुछ परेशानियां आने के बावजूद सकारात्मक और संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। भावनाओं में बहने के बजाय व्यावहारिक नजरिया रखने से तरक्की में मदद मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखेंगे। नेगेटिव- किराएदार से जुड़े किसी मामले में विवाद की स्थिति बन सकती है। इसे शांत तरीके से सुलझाना बेहतर होगा। खर्च के मामले में जरूरत से ज्यादा उदारता दिखाना बाद में परेशानी और पछतावे की वजह बन सकता है। करियर- कारोबारी मामलों में बहुत सतर्क रहने की जरूरत होगी, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। दूसरी ओर मीडिया और जनसंपर्क से फायदा मिल सकता है। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा। दूसरों की बातों में उलझने के बजाय सिर्फ अपने काम पर ध्यान रखना बेहतर होगा। लव- घर में सुख-शांति वाला माहौल रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के अचानक आने से परिवार के सभी लोगों को खुशी मिलेगी। हेल्थ- मौसम के विपरीत खानपान के कारण पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7 तुला - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। घर के वरिष्ठ लोगों की मदद और मार्गदर्शन से कोई खास समस्या हल हो सकती है। परिवार में विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। किसी जरूरतमंद रिश्तेदार की मदद करने से मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में हौसला बनाए रखना और अपनी कोशिशों में कमी न आने देना जरूरी होगा। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद अपनी सूझबूझ से कोई न कोई समाधान निकाल लेंगे। करियर- बिजनेस की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और काम तय समय के अनुसार पूरे होते जाएंगे। पार्टनरशिप बिजनेस में पारदर्शिता रखने से काम की गति बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों से बॉस खुश रहेंगे और तरक्की की संभावना है। हालांकि काम के कारण भागदौड़ भी ज्यादा रहेगी। लव- परिवार के साथ समय बिताने से खुशी और सुकून मिलेगा। इससे आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का मौका मिल सकता है। हेल्थ- मौसम के कारण खांसी-जुकाम और बदन दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3 वृश्चिक - पॉजिटिव- किसी नई योजना को अमल में लाने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। चुनौतियों को स्वीकार करके क्रिएटिव तरीके से काम करना फायदेमंद रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलने के संकेत हैं। नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण गतिविधियों और योजनाओं को गोपनीय रखना जरूरी होगा। परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य समस्या के कारण महत्वपूर्ण काम रुक सकता है। इस समय परिवार और काम के बीच तालमेल बनाए रखना होगा। दूसरों से मदद की उम्मीद रखने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। करियर- बिजनेस में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन फिलहाल उससे बहुत ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें। किसी तरह का धोखा होने की आशंका भी है, इसलिए लेनदेन और फैसलों में सतर्क रहें। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। लव- परिवार के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। प्यार और रोमांस के मामले में दिन अपेक्षा के मुताबिक नहीं रहेगा। हेल्थ- चोट या दुर्घटना की आशंका है। जोखिम वाले काम और वाहन चलाते समय खास सावधानी की जरूरत होगी। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5 धनु - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा लंबे समय से रुका काम आज पूरा हो सकता है। पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए समय ज्ञान बढ़ाने वाला रहेगा। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी और उसकी मदद या बातचीत से किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। नेगेटिव- निवेश करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी होगा, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। कोई नकारात्मक बात मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। इसका असर फैसलों और काम करने की क्षमता पर न पड़े, इसका ध्यान रखना होगा। करियर- बिजनेस के बारे में गहराई से सोचने और उसकी दिशा पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। कार्यस्थल में बदलाव की स्थिति बन रही है। पार्टनरशिप बिजनेस में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा, वरना आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। ऑफिस में स्टाफ के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। लव- घर में सुख-शांति रहेगी और पति-पत्नी एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में समय खराब करने से बचें। हेल्थ- नकारात्मक विचार मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 मकर - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करने के तरीके में अनुशासन और व्यवस्था रखना जरूरी होगा। घर की जिम्मेदारियां गंभीरता से निभाएंगे। फोन या ईमेल के जरिए कोई खास खबर मिल सकती है। नेगेटिव- किसी करीबी व्यक्ति से मनमुटाव होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में अपना आत्मसम्मान बनाए रखते हुए बातचीत संभालनी होगी। जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें, क्योंकि उनका गलत इस्तेमाल होने की आशंका है। बच्चों का समय-समय पर मार्गदर्शन करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर- कार्यस्थल पर कर्मचारियों के सुझावों को भी महत्व दें, क्योंकि उनसे बेहतर फैसला लेने में मदद मिल सकती है। पिछले कुछ समय से काम में चल रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। कोई नया प्रयोग करने में रुचि रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के विभाग में कुछ बदलाव होने की संभावना है। लव- पति-पत्नी के बीच नजदीकी बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना होगा। हेल्थ- अपनी क्षमता से ज्यादा काम लेने पर सेहत प्रभावित हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 कुंभ - पॉजिटिव- रोजमर्रा की एक जैसी दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपनी पसंद के कामों में समय बिताएंगे और इससे मानसिक सुकून मिलेगा। जमीन-जायदाद और निवेश से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। नेगेटिव- आर्थिक परेशानी के कारण कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा उधार लेने से बचें। महत्वपूर्ण योजनाओं और गतिविधियों को गोपनीय रखें, क्योंकि कोई व्यक्ति उनका गलत फायदा उठा सकता है। करियर- बिजनेस में अभी मौजूदा कामों पर ही फोकस करना बेहतर होगा। निजी व्यस्तता के कारण नए कामों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरी बदलने से जुड़ी योजनाएं जल्दी सफल होने के संकेत हैं और मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक हो सकती है। शांत तरीके से बैठकर बात करने से मामला सुलझ जाएगा और संबंध दोबारा मजबूत होंगे। हेल्थ- ज्यादा तनाव और मेहनत के कारण ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5 मीन - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए कुछ खास संभावनाएं बना रही है। जो काम असंभव लग रहा था, वह अचानक पूरा हो सकता है। इससे बहुत खुशी और उत्साह महसूस होगा। ऊर्जा भी अच्छी रहेगी। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। नेगेटिव- अनजान लोगों पर बिना जांचे भरोसा न करें। कभी-कभी सिर्फ अपने बारे में सोचने या आत्मकेंद्रित व्यवहार के कारण करीबी रिश्तेदारों के साथ कटुता आ सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से हटकर गैरजरूरी गतिविधियों में लग सकता है। करियर- बिजनेस की योजनाओं को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने से स्थिति बेहतर होगी। पब्लिक डीलिंग से जुड़े कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर किसी प्रोजेक्ट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव बढ़ सकता है। लव- परिवार की किसी समस्या को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश करेंगे तो समाधान निकल सकता है। गैरजरूरी प्रेम संबंध में समय खराब करने से बचें। हेल्थ- तनाव और चिंता के कारण सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User