चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बलरामपुर में बारिश:तापमान 21 डिग्री दर्ज पहुंचा, ठंड बढ़ी; किसानों को फसलों की चिंता

Oct 30, 2026 - 21:12
0
चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बलरामपुर में बारिश:तापमान 21 डिग्री दर्ज पहुंचा, ठंड बढ़ी; किसानों को फसलों की चिंता
बलरामपुर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर अब बलरामपुर में भी साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। मौसम के बदले मिजाज ने शुक्रवार को पूरे इलाके की फिजा ही बदल दी। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच मध्यम गति से हवाएं चलती रहीं और हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक घोलनी शुरू कर दी। दिनभर मौसम के इसी उतार-चढ़ाव के बाद शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बारिश ने रफ्तार पकड़ ली और सड़कों, गलियों तथा खुले मैदानों पर पानी की बूंदों ने दस्तक देनी शुरू कर दी। मध्यम गति की हवाओं के साथ लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट महसूस की गई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मौसम के इस बदले अंदाज ने बड़ी राहत दी। बारिश के चलते वातावरण खुशनुमा हो गया और ठंडी हवाओं ने लोगों को सुहावने मौसम का एहसास कराया। मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से बदले मौसम ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बारिश की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User