MLC चुनाव में 6 अधिकारी गायब, FIR के आदेश:गाजियाबाद में राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त भी गायब, डीएम ने वेतन रोकने के आदेश दिए
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को सम्पन्न कराने के लिए 22 अक्टूबर को इंग्राहम इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। इस दौरान निर्वाचन ड्यूटी से संबंधित कुल 6 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। पूरे मामले में डीएम रविंद्र मांदड़ ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। सहायक आयुक्त पंकज सिंह भी गायब अनुपस्थित कर्मचारियों में पीठासीन अधिकारी के रूप में राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त पंकज कुमार सिंह एवं राहुल कुमार, मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में बेसिक शिक्षा विभाग के अमित कश्यप एवं अनिल कुमार तथा मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में लोक निर्माण विभाग के कुंवर पाल सिंह एवं अनुज कुमार शामिल हैं। डीएम रविंद्र मांदड़ ने माना कि महत्वपूर्ण कार्य में कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने संबंधित अनुपस्थित कर्मचारियों की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। 4 बजे तक हुई वोटिंग गाजियाबाद में मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज मतदान हुआ। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक चली। चुनाव के चलते जिले के सभी स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहे। प्रशासन ने सभी मॉडल शॉप और शराब की दुकानों को भी बंद रखने के निर्देश दिए थे। जिले में मतदान के लिए 13 मतदान केंद्र बनाए गए। जहां शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम रहे। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड और डीएम रविंद्र मांदड़ खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि गाजियाबाद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 26.76 प्रतिशत वोटिंग हुई। जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 56.03 प्रतिशत वोटिंग हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)