लखनऊ में ब्यूटिशियन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:छह महीने पहले हुई थी शादी, पति से फोन पर बात के कुछ देर बाद हुई घटना

Oct 23, 2026 - 21:03
0
लखनऊ में ब्यूटिशियन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:छह महीने पहले हुई थी शादी, पति से फोन पर बात के कुछ देर बाद हुई घटना
लखनऊ के चिनहट के आदर्श नगर कॉलोनी में गुरुवार रात 22 साल की नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। पति घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पत्नी स्नेहा चौधरी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिलीं। पति उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्नेहा की शादी छह महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर योगेंद्र से हुई थी। योगेंद्र ने बताया कि पत्नी ने ब्यूटीशियन का कोर्स किया था और एक ब्यूटी पार्लर में ट्रेनिंग कर रही थीं। बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने ऑफिस में थे। रात करीब 8:30 बजे उनकी स्नेहा से फोन पर बात हुई थी। इसके कुछ देर बाद वह घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पिता ने जांच की मांग की घटना की जानकारी मिलने पर स्नेहा के पिता ने पुलिस से बेटी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने की मांग की। उनका कहना था कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन की ओर से लिखित तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User