50 फीट से आग लगाकर लगाते हैं छलांग:69 साल के राम प्रसाद 50 साल से कर रहे हैं मौत का करतब, युवाओं को देते हैं प्रेरणा

Oct 21, 2026 - 19:14
0
50 फीट से आग लगाकर लगाते हैं छलांग:69 साल के राम प्रसाद 50 साल से कर रहे हैं मौत का करतब, युवाओं को देते हैं प्रेरणा
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन मार्ग स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में चल रहा 75वां रामलीला महोत्सव इन दिनों मेले की वजह से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां तरह-तरह के झूले और दुकानें सजी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान दिल्ली के 69 साल के राम प्रसाद तिवारी के साहसिक करतब पर जा रहा है। वह करीब 50 फीट की ऊंचाई से अपने शरीर में आग लगाकर नीचे बने पानी के टैंक में छलांग लगाते हैं। उनका यह करतब देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 50 साल से कर रहे हैं खतरनाक करतब मूल रूप से दिल्ली के नंद नगरी, शाहदरा के रहने वाले राम प्रसाद तिवारी पिछले 50 सालों से इस जोखिम भरे करतब का प्रदर्शन कर रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका उत्साह लोगों को हैरान करता है। राम प्रसाद तिवारी ने बताया कि यह करतब उनकी मजबूरी नहीं, बल्कि शौक है। ऊंचाई से छलांग लगाने और दर्शकों के चेहरों पर रोमांच व खुशी देखने से उन्हें आनंद मिलता है। यही उनकी ऊर्जा का स्रोत है। कई राज्यों के मेलों में दिखा चुके हैं हुनर राम प्रसाद तिवारी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, केरल और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आयोजित मेलों में अपने करतब दिखा चुके हैं। जहां भी मेले लगते हैं, वहां पहुंचकर अपनी साहसिक छलांग से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका यह सफर पांच दशकों से जारी है। भगवान की कृपा और लोगों के आशीर्वाद से वह आज भी खुद को स्वस्थ और सक्रिय महसूस करते हैं। परिवार का भी मिलता है साथ अपने परिवार के बारे में राम प्रसाद तिवारी ने बताया कि उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वह अपने दो बच्चों की शादी कर चुके हैं। उनके बच्चे निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं और परिवार की जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार का समर्थन और करतब के प्रति उनका जुनून उन्हें इस उम्र में भी अपना हुनर दिखाने की प्रेरणा देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User