सोनभद्र में विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पहुंचने की हिदायत दी
सोनभद्र मे विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार की दोपहर बाद पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। निर्वाचन से संबंधित दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और निष्पक्षता के साथ किया जाए। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरतने के भी निर्देश दिए गए। देखें, 4 तस्वीरें… अधिकारियों ने कहा कि विधान परिषद निर्वाचन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर काम करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। डीएम और एसपी ने कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की हिदायत देते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में अनुशासन और समयबद्धता बेहद जरूरी है। सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों को समझते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सहयोग करें। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल समेत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से की गई इस कवायद का उद्देश्य निर्वाचन व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और जिले में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)