सीएसजेएमयू में 'हाउ टू क्रैक एन इंटरव्यू' सत्र:संवाद, आत्मविश्वास और नौकरी के लिए जरूरी व्यावहारिक कौशलों की जानकारी दी
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से विद्यार्थियों के करियर विकास और व्यक्तित्व निर्माण के लिए ‘हाउ टू क्रैक एन इंटरव्यू’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें आईआईएम रोहतक के प्रोफेसर एवं विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी प्रो. शिवेंद्र पांडेय ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। सत्र में इंटरव्यू की तैयारी, प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास और नौकरी पाने के लिए जरूरी व्यावहारिक कौशलों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि इंटरव्यू में सफलता के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ सही व्यवहार, सकारात्मक सोच, अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की कला और नियमित अभ्यास भी जरूरी हैं। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के शिक्षक डॉ. विवेक सचान, अर्पणा कटियार और डॉ. सिधांशु राय उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)