करंट की चपेट में आने से युवक की मौत:झांसी में पानी लगाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल
झांसी के समथर थाना क्षेत्र के लोहागढ़ गांव में बुधवार सुबह एक हादसा हुआ। यहां 57 साल के जयप्रकाश रजक की करंट लगने से मौत हो गई। वे खेत पर पानी बंद करने गए थे, तभी बिजली केबल की चपेट में आ गए। परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश खेत में पानी बंद कर रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ पास से गुजर रही बिजली की केबल से छू गया। करंट लगते ही उनकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। सूचना पर उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में भी गम का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)