69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने चुनाव लड़ने कि घोषणा किया:आचार संहिता लागू होने से पहले नियुक्ति न मिलने पर मंत्रियों के खिलाफ उतरेंगे मैदान में

Oct 24, 2026 - 11:49
0
69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने चुनाव लड़ने कि घोषणा किया:आचार संहिता लागू होने से पहले नियुक्ति न मिलने पर मंत्रियों के खिलाफ उतरेंगे मैदान में
लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दिया है। लंबे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताते हुए न्याय और नौकरी न मिलने का आरोप लगाया। अभ्यर्थियों ने कहा कि पिछले 7 सालों से हम लोग गलत पिछले समाज के मंत्री और विधायकों के यहां चक्कर काट कर थक चुके हैं अब जनता के दरबार में जाएंगे। मंत्रियों को हराने के लिए लड़ेंगे चुनाव अभ्यर्थी अमित मौर्य ने कहा कि मंत्रियों और विधायकों ने हमारे साथ न्याय नहीं किया। इसलिए समय आ गया है कि जनता दरबार में जाएं। आचार संहिता लागू होने से पहले अगर नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो 10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे । ये सीटें विशेष रूप से वो होगी जिस पर शिक्षा मंत्री और दलित पिछले समाज के लोग मंत्री विधायक हैं। मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह , अनुप्रिया पटेल , ओमप्रकाश राजभर और केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम जीतने के लिए नहीं बल्कि मंत्रियों को हराने के लिए लड़ रहे हैं। ‘तारीख पर तारीख मिल रही है’ 69000 शिक्षक भर्ती की अभ्यर्थी अमित मौर्य ने कहा कि भर्ती में हुए कथित घोटाले की जानकारी सरकार से लेकर आम जनता तक है। अभ्यर्थी पिछले 7 साल से इस मामले को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका दावा है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी भर्ती में अनियमितताओं को स्वीकार किया है। अमित मौर्य ने कहा कि अभ्यर्थियों ने सिंगल बेंच और डबल बेंच में केस जीता। इसके बाद अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है। पिछले 2 साल से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए तारीख पर तारीख मिल रही है। 5% छूट देने की मांग प्रदर्शन कर रहे हैं आशुतोष ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है पिछले 6 सालों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। अगर हमारे साथ न्याय होता तो हम लोग खुले आसमान के नीचे न बैठे होते । बताया कि वर्ष 2018 में 68,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी। इसमें दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 5% की छूट का प्रावधान था। आरोप है कि इन चारों श्रेणियों के अभ्यर्थियों को इसका लाभ नहीं मिला और सामान्य अभ्यर्थियों के साथ ही परिणाम जारी कर दिया गया। जिस कारण बेरोजगार हैं और अब शिक्षा मंत्री की शादी में बाराती बनने की तैयारी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User