बहराइच राइस मिल : ड्रायर में विस्फोट से लगी आग, 5 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर

दि राइजिंग न्यूज। 25 अप्रैल 2025 ।  उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरगाह इलाके की एक राइस मिल में ड्रायर फटने से आग लग गई, जिसमें 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

बहराइच राइस मिल : ड्रायर में विस्फोट से लगी आग, 5 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर

दि राइजिंग न्यूज। 25 अप्रैल 2025 । 

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरगाह इलाके की एक राइस मिल में ड्रायर फटने से आग लग गई, जिसमें 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, राजगढ़िया राइस मिल में तड़के आग लग गई। आग मिल की ऊपरी मंजिल पर लगी थी, जिसे बुझाने के लिए वहां काम कर रहे आठ मजदूर मौके पर पहुंचे। लेकिन वहां पहले से मौजूद जहरीले धुएं ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
धुएं से दम घुटने के कारण 5 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।

दमकल विभाग की कार्रवाई

फायर ऑफिसर विशन गोंड के मुताबिक, आग लगने के तुरंत बाद दो दमकल गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। उन्होंने बताया,

"ड्रायर से लगातार धुआं निकल रहा था। उसी को देखने के लिए ऊपर चढ़े आठ लोग बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह भी कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।

प्रशासन ने शुरू की जांच

फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में ड्रायर में तकनीकी खराबी की बात सामने आ रही है, लेकिन विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार है।