लखनऊ किसान पथ पर चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ | 14 मई 2025 : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किसान पथ पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटना से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें 5 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक मासूम बच्चा शामिल है। घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

लखनऊ किसान पथ पर चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ | 14 मई 2025 :


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किसान पथ पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटना से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें 5 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक मासूम बच्चा शामिल है। घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

चलती बस में गियर बॉक्स के पास लगी आग

हादसा मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के किसान पथ पर उस समय हुआ जब बस में अचानक गियर बॉक्स के पास आग लगी। चंद मिनटों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। बस में मौजूद मजदूर और उनके परिवारों में चीख-पुकार मच गई। बस से दो सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं, जिससे आग के फैलने की आशंका और बढ़ गई।

दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। छह से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस और PGI मेडिकल टीम ने मिलकर शवों को बाहर निकाला।

जांच शुरू, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।